श्री शनिदेव भगवान का 17वाँ वार्षिक उत्सव समारोह 15 को

देहरादून

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शनि सेना सेवा समिति, देहरादून द्वारा श्री शनिदेव भगवान का 17वाँ वार्षिक उत्सव समारोह 15 अप्रैल को सांय नौ बजे से शिवाजी धर्मशाला में आयोजित किया जायेगा। आज परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए समिति के सचिव केवल सिंह पंुडीर ने बताया कि आयोजन 15 अप्रैल को सहारनपुर रोड़ स्थित शिवाजी धर्मशाला, देहरादून में प्रभु की इच्छा से होना तय हुआ है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के वार्षिक उत्सव समारोह में गायक विक्की फिरोजपुरिया कैथल-हरियाणा, इति वर्मा बठिंडा- पंजाब, पवन कपूर पानीपत हरियाणा अपनी हाजिरी लगाएंगे एवं कार्यक्रम में मंच का संचालन अनिल अनुरागी यमुनानगर द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस बार के वार्षिक उत्सव समारोह में विशेष आकर्षण का केन्द्र न्याय प्रिय श्री शनिदेव महाराज झुलें पर विराजमान होगें तथा तीन फुट के बाल रूप श्री हनुमान महाराज भक्तों को आकर्षित करेंगें, वहीं 16 अप्रैल को होने वाले भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *