बाबा साहब ने उठाई दबे कुचले लोगों की आवाज
रुड़की। भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ की ओर से साउथ सिविल लाइंस में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. आंबेडकर संविधान निर्माता थे। उन्होंने हमेशा से ही दबे कुचले लोगों की आवाज उठाने का काम किया है। आज भारत ही नहीं पूरी दुनिया में उनके नाम की चर्चा होती है। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के संयोजक बृजेश त्यागी, विनोद त्यागी, लोकेश त्यागी, राजपाल सैनी, सुभाष त्यागी, संदीप त्यागी, नंदकिशोर त्यागी, बागेश त्यागी आदि उपस्थित रहे।

