बाबा साहब के विचार हमेशा प्रासंगिक
रुड़की। भाजपा रुड़की पश्चिमी मंडल की ओर से शेखपुरी रविदास मंदिर में डॉ. आंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम किया गया। विधायक प्रदीप बत्रा ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समाज के लिए अनगिनत कार्य किए। मंडल के अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा बाबा साहब के विचार जो आज भी लोगों के साथ हैं। ऐसे विचार जो जिंदगी में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर पार्षद कुलदीप तोमर, मंजू रावत, सुधीर चौधरी, सतीश शर्मा, अमित प्रजापति, अरविंद, सुशील पुंडीर, दीपक, ध्रुव गुप्ता, राकेश धीमान, अवनीश त्यागी, सुमित अग्रवाल, अनुज अत्रे आदि उपस्थित रहे।

