जी-20 में नौ अतिथि देश बुलाए

रुड़की

राजकीय महाविद्यालय में व्याख्यान में आर्थिक एवं वित्तीय स्थिति के लिए जी-20 देशों में पारस्परिक सहयोग विषय पर गोष्ठी हुई। इसमें छात्र-छात्राओं को कई जानकारियां दी गई। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को जी-20 के उद्भव, उसके चिन्ह और उसके रंग का प्रतीकात्मक विस्तार समझाया। पूरे देश में कुल 200 बैठकें जी-20 की होनी हैं। बताया कि जी-20 की अध्यक्षता कर भारत में अतिथि सदस्य के रूप में नौ देशों को आमंत्रित किया गया है। इन देशों में नाइजीरिया, स्पेन, संयुक्त अरब अमीरात, बांग्लादेश, इजिप्ट, मॉरीशस, नीदरलैंड, ओमान तथा सिंगापुर शामिल हैं। छात्र विपिन ने जैविक खेती पर अपने विचार व्यक्त किए। बीए द्वितीय वर्ष के छात्र मुजीब उर रहमान ने श्रीलंका की अर्थव्यवस्था के पतन का कारणों पर विचार रखे। अध्यक्षीय संबोधन प्रभारी प्राचार्य डॉ. तीरथ प्रकाश ने आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के बारे में बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *