विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

हरिद्वार

भारतीय जागरूकता समिति की ओर से पुलिस एवं एआरटीओ के सहयोग से सेवा सदन महिला इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी, नगर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक आनद सिंह मेहरा, आरटीओ टैक्स ऑफिसर वरुणा सैनी, विनोद कुमार, दीपाली शर्मा आदि ने छात्राओं को कानूनी जानकारी दी। छात्राओं को महिला कानूनों की जानकारी देते हुए अधिवक्ता ललित मिगलानी में बताया कि कानून किस तरह उनकी मदद करता है। एसएसआई आनंद सिंह मेहरा ने छात्राओं को गौरा शक्ति एप और यह एप किस तरह कार्य करता है, के संबंध में छात्राओं को जानकारी दी। कालेज की प्रधानाचार्य सरिता परिहार ने विधिक जागरूकता शिविर आयोजित करने के लिए समिति की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *