अग्नि दुर्घटना से बचाव को किया जागरूक
हरिद्वार
फायर स्टेशन सिडकुल में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत हुई। अग्निशमन कार्य करते हुए शहीद हुए जांबाजों को स्मृति दिवस के रूप मे दो मिनट का मौन रख कर श्रदांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रभारी एफएसओ आनंद सिंह नेगी ने जनमानस को अग्नि दुर्घटना से बचाव के उपाय के बारे में जागरूक किया जाता है। शनिवार को राजकीय जूनियर हाइस्कूल रोशनाबाद में सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को आग से बचाव एवं प्राथमिक उपकरणों के प्रयोग से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई है। साथ ही एलपीजी गैस सिलिंडर के प्रयोग के दौरान असावधानी पूर्वक हो जाने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के बारे में डेमो दिया गया। अग्निशमन सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में फायर स्टेशन प्रभारी आनंद सिंह नेगी ने सभी कर्मचारियों के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं जागरूकता एवं प्रचार प्रसार के लिए अग्निशमन के वाहनों को क्षेत्र हेतु रवाना किया गया।

