नौठा कौथिक 13 से 15 मई तक

चमोली

गैरसैंण। आदिबदरी मंदिर का पौराणिक नौठा कौथिक आगामी 13 से 15 मई के बीच धूमधाम से मनाया जायेगा। रविवार को गढ़वाल राइफल्स कीर्तन मंडप में मंदिर समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। तथा मेले का भव्य स्वरूप देने के लिए विचार विर्मश किया गया। मंदिर समिति अध्यक्ष जेपी बहुगुणा की अध्यक्षता में लिए गये निर्णय के अनुसार मेलार्थियों की सुविधा के लिए शौचालय पेयजल, प्रवेश निकासी रास्ते की व्यवस्था बनाने, पार्किंग व पंडाल की उचित व्यवस्था बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में 13 मई को स्थानीय विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रम व 14 मई को ममंदलों के कार्यक्रमों के साथ ही संध्या में संस्कृति विभाग व केंद्र सरकार के सांग एवं ड्रामा प्रभाग के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। बैठक में हेमेन्द्र कुंवर, बीरेन्द्र भंडारी, दिनेश पंवार, यशवंत भंडारी, नवीन बहुगुणा,विनोद नेगी, गैणा रावत, वीरेन्द्र प्रभु, नरेश बरमोला, नवीन खंडूड़ी, बलवंत भंडारी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *