कर्णप्रयाग के बैसाखी मेले में मेधावियों को बांटे पुरस्कार

चमोली

13 अप्रैल से शुरू हुए चार दिवसीय बैसाखी पर्यटन एवं सांस्कृतिक मेले का समापन रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। इस दौरान मेले में प्रतिभागी खिलाड़ियों, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं और प्रतिभागी स्कूलों को पुरस्कृत किया गया। रविवार को सुबह दस बजे से मेला पंडाल में स्कूली सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इस दौरान एसजीआरआर, आदर्श पब्लिक और आदर्श विद्या मंदिर, उमा देवी पब्लिक स्कूल, लिटिल फ्लावर, हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी, सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर सहित आस पास के स्कूली बच्चों ने लोक संस्कृति, देश भक्ति सहित अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। मेला समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि बैसाखी पर्व धार्मिक एवं पहाड़ की परंपराओं से जुड़ा है। जिसके चलते आने वाले समय में इस मेले को भव्य बनाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने मेले को आर्थिक रूप से सहयोग करने की बात भी कही। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य समीर मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार सिंह नेगी, नपा अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, व्यापार संघ अध्यक्ष वीरेंद्र मिंगवाल, उपाध्यक्ष पुष्कर रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजेश बिष्ट, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष गणेश शाह, नगर अध्यक्ष सुभाष चमोली, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विक्रम मिंगवाल, धीरेंद्र भंडारी, अनुज डिमरी आदि मौजूद थे।
खुशी जोशी के गीतों पर झूमे
बैसाखी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में शनिवार रात्रि को लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। खास तौर पर खुशी जोशी की हिट स्याली म्यारा दगड़ा, चाह घुटकू सहित कई लोक गीतों की प्रस्तुति दी। साथ ही राकेश खनवाल और दर्शन फस्र्वाण ने भी लोक गीतों की प्रस्तुतियां दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *