श्रीरामपुरम कल्याण समिति के आम चुनाव सम्पन्न
देहरादून
हरबंस कपूर स्मृति पार्क श्रीराम पुरम कॉलोनी देहरादून में श्रीराम पुरम कल्याण समिति देहरादून के आम चुनाव सम्पन्न हुए, जिसमें चुनाव अधिकारी रमेश चंद्र चौहान द्वारा अध्यक्ष पद के लिए राजेन्द्र मोहन केसला, सचिव पद के लिए एडवोकेट केए पाल एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए राकेश गुप्ता को विजय घोषित किया गया। इस अवसर पर चुनाव उपरांत नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्र मोहन केसला ने कॉलोनी के विकास के लिए अपनी आगामी योजनाओं को सभी कॉलोनी वासियों के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कॉलोनी का व्यापक स्तर पर विकास किया जायेगा, इसमें सभी लोगों का पूर्ण रूप से सहयोग लिया जायेगा।

