चेकिंग अभियान में कई वाहनों का चालान, जुर्माना वसूला

देहरादून

पुलिस ने विभिन्न कॉलेज के छात्रों ने अपने वाहनों में काली फिल्म, हूटर लगाने तथा मोडिफाइड साइलेंसर से पटाखे की आवाज करने, देर रात में अनावश्यक रूप से वाहनों से घूम कर हुड़दंग करने तथा सड़क किनारे एवं फुटपाथ पर अवैध रूप अतिक्रमण कर यातायात के सुचारू संचालन एवं पैदल चलने वालों को परेशानी उत्पन्न हो रही है की शिकायतों पर प्रभावी कदम उठाते हुए चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अवसर पर वाहनों का चालान कर जुर्माना भी वसूला गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त उच्च अधिकारियों एवं समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों को प्रभावी चेकिंग कर कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया गया था। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी सदर ने थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन द्वारा शाम एवं रात्रि को थाने के समस्त उपनिरीक्षकों एवं कर्मचारियों तथा महिला एवं पुरुष पीएसी बल के साथ थाना क्षेत्र में पैदल मार्च कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया और ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की गई। इस अवसर पर चेकिंग के दौरान आठ बुलेट मोटरसाइकिल जिसमंे मोडिफाइड साइलेंसर लगा तथा एक कार जिसमें हूटर व काली फिल्म लगी थी को सीज किया गया और 20 अन्य वाहनों के खिलाफ एमबी एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई कर रूपये 12000 संयोजन शुल्क वसूला गया तथा 10 के न्यायालय के चालान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *