अमृत संचार कर 31 प्राणियों को अमृत पान करा गुरु वाले बनाया

देहरादून

गुरुद्वारा श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब, पटेल नगर मे बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में धर्म प्रचार सभा, देहरादून द्वारा अमृत संचार करके 31 प्राणियों को अमृत पान कराकर गुरु वाले बनाया गया। इस अवसर पर अमृतपान भाई हरप्रीत सिंह चेयरमैन धर्म प्रचार कमेटी की देख रेख में गुरु मर्यादा अनुसार पंचप्यारों में जत्थेदार हरप्रीत सिंह, संतोख सिंह, गुरबन्स सिंह, इंदरजीत सिंह, जगजोत सिंह एवं राजिंदर सिंह शामिल थे जिन्होंने 31 प्राणियों को अमृतपान कराया। इस अवसर पर जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने कहा कि श्री गुरु गोविन्द सिंह ने 1699 की बैसाखी को खालसा पंथ की साजना कर सिखी सिद्धांत बक्शे, आओ अमृत छकिये, सिंह सजिये, गुरु वाले बने एवं गुरु वाले कहलायें, यही हमारी सभ्यता है, आचरण है एवं हमारी पहचान है। उन्होंने कहा कि अमृतपान करने वाले प्राणी सत्य के मार्ग पर चलते है। इस अवसर पर अमृतपान करने वालों को गुरु घर से सरोपे दिये गए। इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *