केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार: डीएम

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि आवास के लिए केदारनाथ में जीएमवीएन की मदद से नई टेंट कॉलोनी तैयार की गई है जिसमें डेढ़ से दो हजार तीर्थयात्री रुक सकेंगे। कोई भी यात्री बाहर खुले में न रह सके इसके लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के 300 टेंट लॉटरी से वितरित किए हैं जिनको लगाने का काम जारी है। इसके साथ ही यात्रा मार्ग में परमनेंट नेचर के शौचालय बनाए गए हैं जो काफी बड़ी एक्सरसाइज थी। मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि चारधामों में केदारनाथ धाम की यात्रा का रजिस्ट्रेशन सबसे अधिक हुआ है। बीते सालों की तुलना में इस बार यात्रा एक महीने ज्यादा चलेगी। इसलिए यात्री संख्या का रिकार्ड पिछले साल से अधिक होगा। बताया कि जहां बर्फ है वहां 15 मई तक सभी टायलेट बनाए जाएंगे। शौचालयों में प्रतिदिन दो शिफ्ट सफाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि मार्ग में वेस्ट मेंनजमेंट पर भी काम किया गया। क्यूआर कोड से ही पानी की बोतल के साथ ही खाद्य पदाथों को भी लागू किया जाएगा ताकि कूड़ा निस्तारण बेहतर हो सके। इसके लिए स्वयं सेवी संस्थाओं की भी मदद ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *