सड़क पर पैराफिट बनाने की मांग
रुद्रप्रयाग। विकासखण्ड जखोली मुख्यालय को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण ममणी जखोली चौंरा मोटर पर ममणी से चौंरा के बीच सड़क पर पैराफिट निर्माण नहीं होने से अक्सर दुर्घटनाओं का भय बना रहता है। जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रीय जनता ने मोटर मार्ग पर पैराफिट निर्माण की मांग की है। क्षेत्रीय लोगों में आजाद सिंह नेगी, विक्रम गहरवार, प्रधान ऋतुराज आदि ने कहा है कि इस मोटर मार्ग पर ममणी से चौंरा के बीच सड़क किनारे कहीं पर भी पैराफिट का निर्माण नहीं होने से आम राहगीरों को दुर्घटनाओं से दो चार होना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया जा रहा है। कि सड़क निर्माण के दो साल बाद भी सड़क पर निकास नालियों व पैराफिट का निर्माण नहीं होने से अक्सर वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। उन्होंने शासन प्रशासन व विभागीय अधिकारियों से सड़क पर पैराफिट निर्माण की मांग की है।

