उत्साह पूर्वक मनाई पोह महीने की संग्राद एवं बाबा फ़तेह सिंह का जन्म दिवस
देहरादून
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार देहरादून के तत्ववाधान में पोह महीने की संग्राद एवं साहिबजादा बाबा फतेह सिंह का जन्म दिवस कथा-कीर्तन के रूप में उत्साह एवं श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।प्रात: नितनेम के पश्चात भाई सतवंत सिंह ने आसा की वार का शबद पोख तुखार न वीआपई कंठ मिलिया हर नाहु..एवं मेरा लागो राम सिऊं हैत.., सतगुरु मेरा सदा सहाई जिन दुख का काटिया कैत..,का गायन कर संगत को निहाल किया l हेड ग्रंथी ज्ञानी शमशेर सिंह ने कथा करते हुये कहा कि पोह महीने में उन लोगों को दुख नहीं होता जो लोग प्रभु के साथ जुड़ कर रहतें हैं। उनका मन प्रभु के रंग में रंग जाता है और प्रभु के दर्शनों की इच्छा जीवन लगी रहती है वो पूरी हो जाती है। उन्होने साहिबजादा बाबा फ़तेह सिंह जी के जन्म दिवस की संगत क़ो वधाई दी l गुप्त परिवार द्वारा रखे गये श्री अखण्ड पाठ साहिब के भोग डाले गये l कार्यक्रम के पश्चात संगत ने गुरु का लंगर छका। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के प्रधान गुरबक्श सिंह राजन, महासचिव गुलज़ार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, चरणजीत सिंह चन्नी, मंजीत सिंह, अमरजीत सिंह छाबड़ा, सतनाम सिंह, दविंदर सिंह भसीन, राजिंदर सिंह राजा, सेवा सिंह मठारु, गुरप्रीत सिंह जौली, दविंदर सिंह सहदेव, जसवंत सिंह सप्पल, गुरदेव सिंह साहनी, गगनदीप सिंह दुग्गल आदि उपस्थित थ।

