क्षतिग्रस्त पैदल पुल मरम्मत की मांग

अल्मोड़ा। बसभीड़ा क्षेत्र के कुथलाड़ नदी में बना पैदल पुल के 2022 आपदा में साइड दीवारों और दोनों छोर के रास्ते क्षतिग्रस्त होने से बारिश के मौसम को देखते हुए चार ग्राम पंचायतों की जनता चिंतित है। ग्रामीणों ने अब बरसात से पूर्व पुल मरम्मत करने की मांग की है।ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रधान दन्तोला पवन पांडे ने डीएम को भी पत्र भेजा है। कहा कि एनएच-119 मुख्य सड़क से जोड़ने वाले पैदल पुल से दन्तोला, छाना, महतगांव, बसभीड़ा ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों समेत विद्यालयों के बच्चों का आवागमन होता है। कहा कि पुल को खतरा है और दोनों छोर से रास्ते भी क्षतिग्रस्त हैं। उन्होंने जल्द से जल्द पुल की मरम्मत की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *