वैश्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन 28 मई को

देहरादून 

भारतीय वैश्य महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा है कि वैश्य युवक व युवतियों का परिचय सम्मेलन आगामी 28 मई को रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि विश्राम गृह में किया जायेगा। आज परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि इस परिचय सम्मेलन के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों से कोविड महामारी के चलते यह आयोजन नहीं हो पाया लेकिन अब समाज के लोगों के दवाब के कारण यह परिचय सम्मेलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस परिचय सम्मेलन के माध्यम से देश व प्रदेश के वैश्य युवक व युवतियों के लिए प्लेटफार्म तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि निर्धन कन्याओं के विवाह के लिए व्यवस्था की जायेगी और यदि कोई निर्धन है तो उसके विवाह की व्यवस्था महासंघ के माध्यम से की जायेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की आकांक्षा गुप्ता ने पीसीएस परीक्षा में चौथा स्थान अर्जित कर समाज का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मेधावी छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *