प्रतिनिधिमंडल ने देखे विकास कार्य
विकासनगर।
विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत ग्राम पंचायत केदारावाला में जम्मू कश्मीर के सरपंच, नायब सरपंच एवं अधिकारियों के 65 सदस्यों का छठा दल शैक्षिक भ्रमण पर पंहुचा। ग्राम पंचायत प्रधान तबस्सुम व ग्रामीणों ने फूल मालाओं से दल का स्वागत किया। गांव के विकास की डॉक्यूमेंट्री पंचायत घर, आंगनवाड़ी केंद्र, सरकारी स्कूल, मनरेगा कार्य, टाइल्स रोडो, सीसीटीवी कैमरों, सोलर टावर, बारात घर, यात्री शेड, वाटर कूलर, स्वयं सहायता समूह के कार्य देखे।

