श्रद्धापूर्वक मनाया गुरु अंगद देव व भगत धन्ना का प्रकाश दिवस

देहरादून

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार देहरादून के तत्वावधान में गुरु अंगद देव व भगत धन्ना का प्रकाश दिवस कथा-कीर्तन के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः नितनेम के पश्चात हजूरी रागी भाई सतवंत सिंह ने आसा दी वार का सबद धनु धनु पिता धनु धनु कुलु धनु धनु सु जननी जिनि गुरु जणिआ माइ का गायन किया एवं गुरु घर के सेवक बावा परिवार के द्वारा रखे गये श्री अखण्ड पाठ साहिब के भोग डाले गय। इस अवसर पर स्त्री सत्संग सभा, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के द्वारा गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस को समर्पित श्री सुखमणि साहिब के पाठ किये गए। इस अवसर पर हजूरी रागी जत्था भाई चरनजीत सिंह व भाई सतवंत सिंह ने गोपाल तेरा आरता। जो जन तुमरी भगति करते तिन के काज सवारता एवं दरसनि परसिए गुरु कै जनम मरण दुखु जाइ का सबद का गायन किया गया। इस अवसर पर भाई शमशेर सिंह ने सरबत के भले के लिए अरदास की। सरदार गुरबख्श सिंह राजन जी द्वारा गुरु साहिब व भगत धन्ना के प्रकाश पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम के पश्चात संगत ने शीतल जल व प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सरदार गुरबख्श सिंह राजन अध्यक्ष, सरदार जगमिंदर सिंह छाबड़ा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सरदार चरणजीत सिंह उपाध्यक्ष, सरदार मंजीत सिंह, सरदार सतनाम सिंह, सरदार अमरजीत सिंह छाबड़ा, सरदार राजिंदर सिंह राजा, सरदार अरविन्दर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *