विधायक की कृषि महाविद्यालय खोलने की मांग की
हरिद्वार। ब्लॉक बहादराबाद में चल रहे कर्षि मेले में पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी से हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर रानीमाजरा गांव में एक कृषि महाविद्यालय खोले जाने का प्रस्ताव दिया है। बताया कि क्षेत्र में इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है। कृषि मंत्री ने विधायक को जल्द उनकी मांग को पूरी करने का आश्वासन दिया है। विधायक अनुपमा रावत ने कृषि मंत्री से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र दिया है। कृषि को लेकर अन्य कई मुद्दों पर विधायक ने मंत्री से वार्ता की है। विधायक अनुपमा रावत ने बताया मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि क्षेत्र में कृषि महाविद्यालय की समस्या का जल्द निस्तारण होगा। इस दौरान तेलूराम, तबरेज आलम, सुनील, मुजफ्फर, दीपक, राशिद, सुनील कुमार, गुलशन अंसारी, मेहताब, शुशील, रोहन, यामीन, गुलफाम आदि शामिल रहे।
