वाहन दुर्घटना में युवक की मौत पर मुकदमा

 

हल्द्वानी। चोरगलिया में वाहन दुर्घटना में हुई युवक की मौत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक गोरापड़ाव निवासी प्रेम प्रकाश का कहना है कि उनका साला रवि कुमार नानकमत्ता डंपर चलाता था। 24 अप्रैल को काम से लौटते समय एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रवि की बेस अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने पुलिस से आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *