जिलेभर में क्षेत्र पंचायतों की बैठक को तिथि निर्धारित

 

हल्द्वानी। सीडीओ संदीप तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम के तहत वर्ष 2023-24 के लिए जिले में क्षेत्र पंचायतों की बैठकों की तिथियां निर्धारित कर दी हैं। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र पंचायतों की बैठकें निर्धारित तिथि पर सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ ने बताया कि निर्धारित तिथि के मुताबिक क्षेत्र पंचायत रामनगर में 10 जुलाई, 7 अक्तूबर व 18 जनवरी 2024 बैठक होगी। इसी प्रकार बेतालघाट में 24 जुलाई, 18 अक्तूबर व 25 जनवरी 2024, कोटाबाग में 31 जुलाई, 27 अक्तूबर व 31 जनवरी 2024, धारी में 17 मई, 17 अगस्त, 16 नवंबर व 13 फरवरी 2024, ओखलकांडा में 31 मई, 29 अगस्त, 28 नवंबर व 27 फरवरी 2024, रामगढ़ में 6 जून, 8 सितंबर, 7 दिसंबर व 6 मार्च 2024, भीमताल में 16 जून, 16 सितंबर, 19 दिसंबर व 15 मार्च 2024 को होगी। क्षेत्र पंचायत हल्द्वानी में 28 जून, 29 सितंबर, 29 दिसंबर व 18 मार्च 2024 को आयोजित होगी। उन्होंने अफसरों को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *