ऑनलाइन शॉपिंग के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन  

हरिद्वार(आरएनएस)।  ऑनलाइन शॉपिंग के खिलाफ महानगर व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने अड्डे के बाहर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने सरकार से ऑनलाइन शॉपिंग पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। जिलाध्यक्ष अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि आनलाइन शॉपिंग से दुकानदार व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है, जो व्यापारी सभी तरह के टैक्स बिल चुका कर महंगी दुकान खोलकर व्यापार कर रहा है, ऑनलाइन शॉपिंग ने उसका व्यापार प्रभावित कर दिया है। आज स्तिथि ये हो गई है कि आम दुकानदार सुबह से शाम तक खाली बैठा रहता है सिर्फ बिजली के बिल अन्य टैक्स जमा कर घर से जमा पूंजी बर्बाद करने के अलावा कुछ दुकानदारों के पास कोई विकल्प नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में महानगर उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, गुरुमुख सिंह, अनिल कुमार, राहुल शर्मा, गगन शर्मा, राजवीर सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *