वरिष्ठ नागरिकों को दी नालसा योजना की जानकारी

टिहरी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राइंका दुआधार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्राधिकरण सचिव ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2016 नालसा की जानकारी दी। रविवार को राइंका दुआधार में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर का शुभारंभ सिविल जज सीडि. व प्राधिकरण सचिव अशोक कुमार ने किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को नालसा योजना 2016 (वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं) की जानकारी से अवगत कराया। कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को राष्ट्रीय, राज्य, जिला व तहसील स्तर पर विधिक सहायता व परामर्श प्रदान करना तथा वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने के साथ ही उनके भरण-पोषण व उनकी जान-माल की सुरक्षा से जुड़े कानूनी नियमों के लिए जागरुक करना है। शिविर में लोगों को महिलाओं के महत्वपूर्ण विधिक अधिकार, मध्यस्थता एवं सुलह विधि, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, विधि भरण-पोषण, श्रम कानून, शिक्षा का अधिकार, निशुल्क व अनिवार्य शिक्षा आदि के संबंध में सूक्ष्म जानकारियां दी गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य सीएल सुमन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *