केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग
देहरादून
परवादून कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक में दिये विवादित बयान पर डोईवाला कोतवाली पहुंचकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। इस अवसर पर परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने बताया कि बीते दिनों कर्नाटक के विजयपुरा, बेलगावी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो राज्य का विकास रिवर्स गियर में होगा, उन्होंने कहा कि वंशवाद की राजनीति चरम पर होगी और कर्नाटक दंगों से पीड़ित होगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री कहते हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो सांप्रदायिक दंगे होंगे। उन्होंने कहा कि इसी मामले में कल कर्नाटक में एआईसीसी राष्टीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला व कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार द्वारा गृह मंत्री व स्टार प्रचारक अमित शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस अवसर पर उनियाल ने कहा कि जिस रैली में गृह मंत्री अमित शाह ने बयान दिया, उस रैली में गृह मंत्री व आयोजकों के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने, लोगों को शत्रुता फैलाने और विपक्ष को बदनाम करने के आरोप में मामला दर्ज कराने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह व सभी आयोजकों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा भारतीय दंड संहिता 153, 153 ।, 171 जी, 505(2),123 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123 दर्ज कराने की मांग की गई है। इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।

