सुलाकुई और सहसपुर में हुआ यातायात चौपाल का आयोजन

देहरादून

ट्रैफिक पुलिस की ओर से 33वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत थाना सुलाकुई और सहसपुर में यातायात चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। वहीं, तरफ पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 150 ड्राइवरों के चालान किए। एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे के निर्देशन में आयोजित चौपाल में वक्ताओं ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी है। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। वक्ताओं ने दोपहिया चलाते समय हेलमेट और चौपहिया चलाते सीट बेल्ट जरूर पहनना चाहिए। वाहन चलाते समय कभी मोबाइल पर बात नहीं करनी चाहिए। ओवर स्पीड और गलत दिशा में वाहन चलाने चाहिए। इस मौके पर लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट भी बांटे गए। वहीं, आरटीओ (प्रवर्तन) शैलेश तिवारी के नेतृत्व में शहर के मुख्य चौराहों पर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने वाले बैनर और पंपलेट चस्पा किए गए। आरटीओ ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *