श्मशान घाट परिसर में मिला युवक का शव

 

रुद्रपुर। श्मशान घाट परिसर में शुक्रवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। उसकी शिनाख्त हो गई है। बताया जाता है कि वह तीन दिनों से नगर में भिक्षावृत्ति कर रहा था। शुक्रवार को नगर के श्मशान घाट के सेवादार राकेश बाबा सफाई कर रहे थे। पिंडदान स्थान पर उनको कोई व्यक्ति लेटा दिखाई दिया। आवाज लगाने पर जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो पुलिस को सूचना दी। एसआई दीवान सिंह बिष्ट, एसआई लक्ष्मण जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस से मिली सूचना पर मृतक की मां माया देवी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने शव की शिनाख्त अपने बेटे वार्ड नंबर 13 हनुमान मंदिर के पीछे खटीमा निवासी मोहन सिंह (37) पुत्र नत्थू सिंह के रूप में की। मां ने बताया कि मोहन की पत्नी उसको छोड़कर चली गई है। उसके दो पुत्र हैं। इसमें से एक पुत्र को उसकी पत्नी अपने साथ ले गई है और एक पुत्र का वह पालन पोषण कर रही हैं। एसआई ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *