युवक पर लगाया बेटी को फुसलाकर ले जाने का आरोप

 

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर यूपी निवासी युवक पर उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रतापपुर चौकी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि 18 अप्रैल को यूपी के मुरादाबाद जिला निवासी युवक उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। काफी तलाश करने के बावजूद भी दोनों का कहीं सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *