खेतों के बीच में डामरीकरण सड़क का ग्रामीणों ने किया विरोध

रुद्रपुर

खेतों के आवागमन के मार्ग में डामर रोड बनाने का आरोप लगाते हुए ‌ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीण सोमवार को ट्रैक्टर ट्रालियों से एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर डामर रोड का निर्माण रुकवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि खेतों के बीच से लोगों की खेती की जमीन काट कर लोक निर्माण विभाग 30 फीट चौड़ी डामर रोड बना रहा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, डीएम और एसटी आयोग के अध्यक्ष को भी मांग पत्र भेजा। यहां बीना देवी, सुशीला देवी, लड़ैती देवी, राजकुमारी देवी, विक्रम सिंह, मंजू राना, मिथलेश, जैनवती, चमरू सिंह, रामदास, रघुवीर सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *