मसूरी में खाई में गिरे दो युवक, पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाया

देहरादून

मसूरी- हाथीपाव मोटर मार्ग पर दो युवक गहरी खाई में गिर गए। पुलिस ने रेस्क्यू कर दोनों को सकुशल खाई से निकाला। घायल अवस्था में दोनों को देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात पुलिस को दो युवकों के हाथी पाव मोटर मार्ग पर नाग मंदिर के समीप से तीन सौ मीटर खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीठपर लादकर दोनों को सड़क तक पहुंचाया। चोट लगने के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हुए। यहां से 108 आपातकालीन सेवा के जरिए दोनों को मैक्स अस्पताल देहरादून में भर्ती कराया है। यहां उनकी हालत स्थिर बताईजा रही है। घायलों की पहचान उत्कृष्ट कुमार पुत्र जितेंद्र कुमार निवासी बसंत विहार जनपद देहरादून, अमरजीत सिंह चौहान पुत्र रामदयाल चौहान निवासी मोहल्ला धर्माबाद थाना मदार जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। उधर, पुलिस का कहना है कि युवकों केखाई में गिरने का कारण अभी स्पष्ठ नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *