मौन उपवास रख आप ने कुश्ती संघ अध्यक्ष की गिरफ्तार की मांग उठाई

देहरादून

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ दिल्ली में जारी पहलवानों के आंदोलन को आम आदमी पार्टी ने भी समर्थन दे दिया। रविवार को आप कार्यकर्ताओं ने धर्मपुर स्थित अपने प्रदेश कार्यालय में एक घंटे का मौन उपवास कर सिंह के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग की। मालूम हो कि पिछले कई दिन से पहलवान दिल्ली के जंतरमंतर पर सिंह के खिलाफ धरना दे रहे हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष आरपी रतूड़ी के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता सुबह प्रदेश कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे। सिंह की गिरफ्तारी की मांग लिखे पोस्टर हाथों में लेकर आप कार्यकर्ता एक घंटे तक मौन उपवास में बैठे। उपवास के बाद रतूड़ी ने कहा कि इस घटना से भाजपा के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं नारे की असलियत बयां कर दी है। महिला पहलवानों के आरोप काफी गंभीर हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार कोई कदम नहीं उठा रही। इससे साबित होता हैकि महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है।
प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने कहा कि प्रदेश में भाजपा नेताओं द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न के कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं। सरकार ने महिलाओं को न्याय दिलाने के बजाए अपराधियों को संरक्षण देने का ही काम किया। कहा कि सरकार तत्काल सिंह को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। मौन उपवास में सुधा पटवाल ,प्यारा सिंह, सुशील सैनी, सुदेश सैनी ,विपिन नेगी, यामिनी सिंह, गोपाल शर्मा , सोनी कुरेशी, जगपाल सिंह पांचाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *