काशीपुर
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विश्वनाथ पेपर मिल हल्दुआ साहू में पीएलबी बीएस गौतम, पैनल अधिवक्ता राजवीर सिंह ने श्रमिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में बताया। कहा कि फैक्ट्री में बाल श्रम रोकने के लिए प्रावधान किया गया है। यहॉ सोनू कुमार, संगीता रानी, लता देवी आदि श्रमिक रहे।