सड़कों का निर्माण कराने को ईओ को सौंपा ज्ञापन
काशीपुर
कश्यप कॉलोनी में सड़क निर्माण की मांग को लेकर लोगों ने नगर पालिका ईओ शाहिद अली को ज्ञापन सौंपा। सोमवार को पालिका पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने कहा कि कश्यप कॉलोनी में बीते 14 वर्षों से सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। सड़क जर्जर हालत में हैं। बारिश में घरों में पानी भर जाता है। पानी की निकासी न होने के कारण गंदगी सड़क पर आ रही है। जिससे संक्रामक बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है। यहां महेंद्र कश्यप, प्रेम सिंह,चंद्रपाल सिंह, केशव सिंह, योगेश कश्यप, नरेश कश्यप, वीरेंद्र कश्यप, गौरव कुमार, गीता देवी, अर्जुन सिंह, सर्वेश कश्यप, कविता कश्यप रहे।

