जिपर में लगा खून की जांच का शिविर
काशीपुर
जसपुर रोड स्थित ग्लोबल इंस्टीट्यूट आफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च संस्थान में डॉक्टर लाल पैथोलॉजी लैब ने खून की जांच का शिविर लगाया। शिविर में 15 तरीकों की खून की जांच की गई। इनमें लिवर व किडनी फंक्शन टेस्ट, लिपिड व थायराइड प्रोफाइल, विटामिन डी, कंपलीट ब्लड काउंट, हीमोग्राम, यूरिक एसिड आदि प्रमुख जांचें रही। सोमवार को डॉक्टर लाल पैथोलॉजी लैब के टेक्निशियंस ने छात्र-छात्राओं को खून की जांच की। साथ ही किस समय पर कौन सी जांच करवाना उचित रहता है इसकी जानकारी दी। संस्थान के निदेशक डॉ. दीपक तेवतिया ने कहा हमें समय-समय पर अपने खून की जांच कराते रहना चाहिए, ताकि हम किसी भी तरह की गंभीर बीमारी से ग्रसित होने से बच सके। यहां संस्थान के निदेशक, अध्यापक, स्टाफ रहा।

