जेईई मेंस में सफल छात्रों का सम्मान व मिष्ठान वितरण
रुद्रपुर
सिटी कॉन्वेंट के मेधावी एवं नेवल एनसीसी कैडेट्स हर्ष सिंह और मनदीप सिंह ने जेईई मेंस की परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया। स्कूल में हुए कार्यक्रम में बच्चों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। एमडी प्रवीण उपाध्याय ने बच्चों की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा की बिना कोचिंग किए स्वयं की मेहनत और अध्यापकों के निर्देशन में स्कूल के बच्चे इस मुकाम पर पहुंचे हैं। इस उपलब्धि पर नेवल एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन चंदर विजय नेगी, तिलक उपाध्याय तथा प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र पांडेय ने बच्चों को सम्मानित किया। इस दौरान नीता उपाध्याय, राजेश जोशी, वंदना समेत कई लोग मौजूद रहे।

