बंद फैक्ट्री से चोरी के आरोप में पकड़ा
रुद्रपुर
किशनपुर स्थित नमकीन की बंद पड़ी फैक्ट्री में चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ब्रहमानन्द पुरोहित पुत्र भंवर लाल निवासी किशनपुर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि लाज फूड इंड्रस्टीज में नमकीन बनाने का काम किया जाता है। वर्तमान इंड्रस्टी बंद है। बीती 28 अप्रैल रात्रि इंड्रस्टी के अंदर से कापर की तार और मोटर चोरी हो गयी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। इसके बाद आरोपियों की पहचान विष्णु पुत्र बाबूराम और जयप्रकाश पुत्र मूलचन्द्र निवासी बंडिया के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

