क्षय रोगियों को पौष्टिक आहार का वितरण
हरिद्वार। भारत स्वास्थ्य एवं शिक्षा परिषद की ओर से क्षय रोगियों के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित निक्षय मित्र कार्यक्रम में सहयोग करते हुए राशन किट वितरण किया गया। संस्था ने खून की कमी वाले रोगियों को निशुल्क औषधि वितरण किया। एसएमएसडी इंटर कॉलेज सतीघाट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष दत्त ने निक्षय मित्र योजना की जानकारी दी। कहा कि इस योजना में सभी सामाजिक व्यक्ति एवं संस्थाएं रोगियों का सहयोग कर सकती है। उन्होंने कहा कि परिषद के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं जिनके सहयोग से आज लाभार्थियों को पौष्टिक आहार किट का वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर मार्गदर्शक सुधीर गुप्ता, क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरके सिंह, चेयरमैन डॉ. विकास दीक्षित, डॉ. एंडले, डॉ. तरूण गुप्ता, अमरीष, मो. सलीम, अनिल नेगी, नेहा रावत, कपिल तिवारी, कृष्णानन्द जोशी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन परिषद के सचिव बालकृष्ण शास्त्री ने किया।

