बारिश से बेमौसमी धान की फसल को फायदा
रुद्रपुर
तराई क्षेत्र में बारिश से आम जनमानस को गर्मी से राहत मिली है। वहीं बैमोसमी धान की फसल को फायदा पंहुचा है। बीते दिनों गर्मी के साथ विद्युत कटौती ने लोगों का जीना मुहाल हो गया था। रविवार रात से हो रही झमाझम बारिश से तापमान नीचे आ गया। इधर, विद्युत कटौती से बेमौसमी धान में पानी पूर्ति करना किसानों के लिए मुश्किल हो गया था। बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है।

