जर्जर हाल त्यूणी-चकराता-मसूरी-मलेथा एनएच के डामरीकरण की मांग

विकासनगर

आलू मंडी से लेकर चिलमेरी तक का त्यूणी-चकराता-मसूरी-मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग जर्जर है। कई बार एनएच के अधिकारियों को शिकायत के बाद भी मार्ग की दशा नहीं सुधर पा रही है। स्थानीय लोगों ने जल्द मार्ग के डामरीकरण की मांग की है। त्यूणी-चकराता-मसूरी-मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग की देखरेख का जिम्मा एनएच खंड डोईवाला के पास है। मार्ग के छावनी क्षेत्र के आलू मंडी से लेकर चिलमेरी के बीच की 10 किलोमीटर सड़क की हालत अत्यंत खराब है। पूरे क्षेत्र में सड़क में बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। कई जगह सड़क के नीचे की सोलिंग तक बाहर आ गई है।
स्थानीय व्यापार मंडल अध्यक्ष केशर चौहान, कैंट सदस्य अनिल चांदना, पूर्व उपाध्यक्ष पंकज जैन, पूर्व सदस्य कैंट नैन सिंह राणा, आनंद राणा, कमल रावत, राहुल चांदना, तीर्थ कुकरेजा आदि का कहना है कि डामर उखड़ने से सड़क बजरी से भरी हुई है। जिससे कई दोपहिया चालक बजरी पर फिसलकर चोटिल हो जाते हैं। वहीं बारिश के समय सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्डो में पानी भरने से जगह-जगह कीचड़ हो जाता है। इस मार्ग पर स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मोर्निंग और इवनिंग वॉक के लिए भी जाते हैं। लेकिन मार्ग खराब होने के चलते उन्हें भी पैदल चलने में परेशानी होती है।
इन दिनों क्षेत्र में आ रहे पर्यटक भी इस मार्ग से होकर क्षेत्र के पर्यटन स्थलों तक पहुंचते हैं। लोगो का कहना है कि पूर्व में विभाग द्वारा मार्ग पर पेच वर्क का कार्य कराया गया था लेकिन वह भी एक सप्ताह में ही उखड़ गया है। उधर, एनएच खंड के अधीक्षण अभियंता हरीश पांगती का कहना है कि मार्ग निर्माण की निविदाएं आमंत्रित की गई हैं मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *