दहेज हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरेदवल पुलिस ने दहेज हत्या की आरोपी एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस के मुताबिक बीते माह सल्मोड़ा निवासी अर्जुन प्रसाद ने थाने में तहरीर दी। उनका कहना था कि वर्ष 2017 में उनकी बहन इंदु का विवाह पंडा निवासी दिनेश राम के साथ हुआ। विवाह के बाद से ही सास राधिक देवी उनकी बहन को दहेज को लेकर प्रताड़ित करती थी। इससे तंग आकर बीते 27 मार्च को उनकी बहन ने आत्महत्या कर ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने भादवि की धारा 304बी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीओ महेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी सास को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *