शत प्रतिशत रहा एंजिल्स अकादेमी का 12वीं का परिणाम

हरिद्वार। क्षेत्र के एंजिल्स एकदेमी सीनियर सकेंडरी स्कूल में सीबीएसई कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्या रश्मि चौहान ने बताया कि शलनियता ने विद्यालय में सर्वाधिक 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किये जबकि जया शुक्ला ने 96.6 प्रतिशत व विज्ञान वर्ग की निहारिका चौहान ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। विज्ञान वर्ग में निहारिका चौहान ने 95 प्रतिशत के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। जबकि पलक सिंघल ने 93.8 प्रतिशत व अर्चना उपाध्याय ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विधालय में क्रमश:दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स वर्ग में संगीता सिंह ने 94.8 प्रतिशत, जबकि फाल्गुनी दास ने 94.6 प्रतिशत व दुर्गा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विधालय में क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। कला वर्ग में शलनीतया ने 96.8 प्रतिशत सर्वोतम अंक प्राप्त कर विधालय का गौरव बढ़ाया। इसी वर्ग में जया शुक्ला ने 96.6 प्रतिशत अंक व ऋद्धिमा जोहरी ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमकश: दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या रश्मि चौहान ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान विधालय के विश्वेन्दु सिंह चौहान, मेहर धालीवाल, पूनम चौहान, रवि चौहान, हिमांशु रावत, आलोक भूषण, विशाल, प्रियंका, संजय शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *