जी 20 के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम:  एसएसपी

नई टिहरी। महीने के अंतिम सप्ताह में नरेंद्रनगर क्षेत्र में आयोजित होने वाली जी 20 सम्मेलन में पर्याप्त सुरक्षा बलों के साथ पुख्ता सुरक्षा इंतजामात सुनिश्चित किये जायेंगे। यह जानकारी एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने दी। बताया कि सम्मेलन में शामिल होने आ रहे विदेशी डिलेगेट की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं। इस दौरान जी 20 सम्मेलन क्षेत्र और रूट पर बिना पहचान पत्र के किसी को भी प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा। सभी के पास आईआरएफडी पास होना जरूरी होगा। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए एंटी ड्रोन टीम की तैनाती भी की जा रही है, जिससे हवाई क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर नजर रखी जायेगी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जी 20 क्षेत्र में अब तक 10 हजार से अधिक लोगों का पुलिस वेरिफिकेशन एलआईयू की मदद से किया गया है। वेरिफिकेशन का काम आगे भी जारी रहेगा। सुरक्षा को लेकर एसडीआएफ की सीबीआरएन की विशेष टुकड़ी भी तैनात की जायेगी। इसके अलावा जी 20 सम्मेलन रूट के विभिन्न हिस्सों में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जायेगी। सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने का काम तेजी से जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *