उक्रांद ने आर्ची नौटियाल को दी बधाई
देहरादून
देहरादून के साधारण परिवार की बेटी आर्ची नौटियाल पुत्री संजय नौटियाल जो समर वैली स्कूल में पढ़ती है, और वह आईसीएसई की दसवीं की कक्षा में 96.2 प्रतिशत लाकर अपने परिवार का नाम रोशन किया। इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सुनील ध्यानी ने बताया कि साधारण परिवार में जन्मी आर्ची नौटियाल को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना उक्रांद परिवार करता है।

