एनएमएमएस के विरोध में प्रधानों का धरना, दून में प्रदर्शन की चेतावनी  

अल्मोड़ा। मनरेगा में माबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किए जाने के विरोध में सोमवार को ग्राम प्रधान संगठन की तरफ से धरना-प्रदर्शन किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम प्रधान संगठन ताड़ीखेत की अध्यक्ष प्रमिला देवी के नेतृत्व में पदाधिकारी और सदस्य ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे और एनएमएमएस के माध्यम से उपस्थिति के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। बीडीओ ललित कुमार महावर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर देहरादून एक सप्ताह में मांगें पूरी नहीं होने पर देहरादून में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस मौके पर अध्यक्ष प्रमिला देवी, ईश्वरी प्रकाश जोशी, शीला डोगरा, जयपाल सिंह, ललित मोहन, मदन सिंह बिष्ट, शंकर राम, भगवत सिंह, सोनिया बिष्ट, हेमा पांडे, देवेंद्र पांडे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *