श्रद्धापूर्वक मनाया गुरु हरगोबिन्द साहिब जी का गुरतागद्दी दिवस

देहरादून

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार देहरादून के तत्वावधान में जेठ महीने की संग्राद व गुरु हरगोबिन्द साहिब जी का गुरतागद्दी दिवस कथा -कीर्तन के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः नितनेम के पश्चात हजूरी रागी भाई सतवंत सिंह ने आसा दी वार का सबद हरि जेठि जुड़दा लोडीऐ जिसु अगै सभि निवनि का गायन किया एवं सेवक परिवार के द्वारा रखे गये श्री अखण्ड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इस अवसर पर गुरु अर्जुन देव महाराज के 23 मई को आने वाले शहीदी दिवस को समर्पित स्त्री सत्संग सभा गुरद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ने संगतों के साथ मिल कर सुखमणि साहिब के पाठ किये। इस अवसर पर सजे हुए विशेष दीवान में भाई सतवंत सिंह हजूरी रागी जत्थे ने दसतगीर हुइ पंज पीर हरि गुरु हरि गोविंद अतोला का सबद गायन किया। इस अवसर पर हैंड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह ने सरबत के भले के लिए अरदास की, प्रधान, गुरबख्श सिंह राजन व जनरल सेक्रेटरी गुलजार सिंह द्वारा संगतों को जेठ महीने की संग्राद व गुरु हरगोबिन्द साहिब के गुरतागद्दी दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर कार्यक्रम के पश्चात संगत ने गुरु का लंगर व प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *