इंटर कॉलेज के प्रांगण में किया पौधरोपण
देहरादून
हरेला पर्व के अवसर पर आर्य इंटर कॉलेज बहादराबाद के प्रांगण में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार चौहान ने कहा कि घर-घर पेड़ लगाने की बात लगने चाहिए। आर्य समाज के प्रधान तरसेम सिंह चौहान ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए और समाज को प्रदूषण मुक्त करने हेतु अधिक से अधिक पेड़ों को लगाने का प्रयास करें। इस अवसर पर प्रबंध कार्यकारिणी के अधिकारी वीरेंद्र बोरी, अशोक कुमार, राजेंद्र वर्मा, नरेंद्र सिंह, गीता रानी, शैली चौहान, रक्षपाल चौहान, नरेंद्र कौर, संजय सैनी, मंजू रानी, विश्वेश शर्मा और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

