पानी की नई पाइप लाइन बिछाने की मांग

 रुड़की

पानी की सप्लाई को लेकर नगर पंचायत पिरान कलियर के सभासद नाजिम त्यागी ने जल संस्थान के अधिकारियों को पत्र लिखकर पानी की नई लाइन बिछाने की मांग की है। सभासद ने जल संस्थान हरिद्वार के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर बताया कि कलियर क्षेत्र में पानी की सप्लाई के लिए वर्ष 1990 के समय मे पानी की सप्लाई हेतु लाइन बिछाई गई थी जो कि अब काफी पुरानी हो गई है। सभासद ने पत्र में ये भी बताया कि कलियर नगर पंचायत में अब भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पानी की सप्लाई के लिए पाइन लाइन ही नहीं है। ऐसे स्थानों पर भी नई पाइप लाइन के लिए मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *