बिजली चोरी में 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
रुड़की
ऊर्जा निगम की टीम ने श्यामपुर गांव में छापा मारकर नौ लोगों को लाइन पर तार डालकर बिजली चोरी करते पकड़ लिया। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। जेई मनीषा यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि ऊर्जा विभाग की टीम ने श्यामपुर में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ छापेमारी की। गांव में छापेमारी के दौरान विनोद कुमार, चतर सिंह, शिव राम, राजेंद्र, छोटेलाल, फग्गू सिंह, विकास, परवेज तथा टिंकू को विद्युत चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

