रुड़की
राजकीय प्राथमिक विद्यालय, शेरपुर में मेयर गौरव गोयल ने सभी बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की। मेयर ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में देश का भविष्य छिपा है। बच्चे शिक्षित होंगे तो देश भी उन्नत होगा। प्रधानाध्यापक तेजपाल सिंह ने मेयर गौरव गोयल का आभार जताया।