महाड़ी चौक से हटवाया अतिक्रमण
रुड़की
औद्योगिक क्षेत्र में जाने वाले महाड़ी चौक पर हुए अतिक्रमण को प्रशासन और पुलिस की टीम ने हटवाया। टीम की कार्रवाई को देखते हुए अतिक्रमण करने वाले लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। महाड़ी चौक पर खोखे रख कुछ लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ था। इसके चलते आने जाने वाले लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। औद्योगिक क्षेत्र से नाला निर्माण के लिए शुक्रवार दोपहर बाद प्रशासन व पुलिस की टीम महाडी चौक पर पहुंची। मौके पर हुए अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से हटाना शुरू कर दिया। अतिक्रमण हटता देख अतिक्रमण करने वाले लोगों में हलचल मच गई। नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि अतिक्रमण को हटवा दिया गया है। अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

