पत्रकारिता दिवस पर उपजा की जिला इकाई ने आयोजित की गोष्ठी

उपजा के कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार दुर्गेश मिश्र व मदन सिंह परिहार हुए सम्मानित

पत्रकरिता के गिरते स्तर पर पत्रकारों ने जताई चिंता

पत्रकार एकजुट होकर करें विचार, सुधरेगा पत्रकारिता का स्तर: शिवमनोहर पांडेय

रायबरेली,

पत्रकरिता दिवस पर उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई के तत्वाधान में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें दो वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का  संचालन महामंत्री राजेश मिश्र ने किया।
सोमवार को शहर के जेल रोड के निकट एक हाल में पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई ने एक गोष्ठी आयोजित की। जिसका विषय ‘आज के दौर में पत्रकारों की बाढ़ व पत्रकारिता का  स्तर’ रहा। इस विषय पर बोलते हुए उपजा के जिलाध्यक्ष शिव मनोहर  पांडेय ने कहा कि आज के दौर में पत्रकारों की बाढ़ तो आ गई है लेकिन पत्रकारीय धर्म का प्रयोग नहीं हो रहा । इस दौर का पत्रकार अपने कर्तव्य से भटक गए हैं जो चिंता का विषय है। यह स्थित हिंदी पत्रकारिता के लिए उचित नही है। पत्रकारिता अपने मूल्यों से दिन-ब-दिन गिरती जा रही है। इसके सुधार के लिए हम सभी पत्रकारों को एकजुट होकर इस दिशा में सार्थक प्रयास करने होंगे। अन्यथा की स्थिति चिंतनीय है। एक सर्वे रिपोर्ट में भी भारत के पत्रकारों पर जनता ने 24 प्रतिशत भरोसा जताया है,जो खेद जनक है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, उपजा के जिला महामंत्री राजेश मिश्र ने कहा कि सोशल मीडिया पर काम कर रहे पत्रकारों को संयम की आवश्यकता है । वे जो भी खबरें चलाएं वह सोच-समझकर व जनता के हितों को ध्यान में रखकर चलाएं। वरिष्ठ पत्रकार दुर्गेश मिश्रा ने कहा कि पत्रकारिता का गिरता स्तर चिंता का विषय है इसके लिए हम सभी पत्रकारों को एकजुट होकर चिंतन करने की आवश्यकता है। तभी पत्रकारिता में शुचिता व इसके स्तर की गिरावट को सुधारा जा सकता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार दुर्गेश मिश्र को उनकी ईमानदारी, ग्रामीण अंचल से लेकर शहर तक स्तरीय पत्रकारिता व समाचार लेखन के प्रति समर्पित भाव के कारण सम्मानित किया गया। इसी क्रम में पत्रकार मदन सिंह परिहार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राजेश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर अक्षोभ्य मोहन, बीएन मिश्रा, इम्तियाज खान, आफताब आलम, दीपू शुक्ला, नरेंद्र सिंह, मोहन कृष्ण, रत्नेश मिश्रा, ब्रजेश पांडेय, हर्षित शुक्ला, अशोक श्रीवास्तव, जितेंद्र यादव, पिंटू त्रिवेदी आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *